27 June 2020 08:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दो स्वर्ण व्यापारियों से लूट का प्रयास व हमला हुआ है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लेडी एल्गिन स्कूल के सामने की है। बताया जा रहा है मनीष सोनी व रवि मोटरसाइकिल पर गंगाशहर की ओर रवाना हुए थे। तभी एक बाइक पर आए तीन युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों ने मनीष व रवि पर वार भी किए। घटना में दोनों युवकों के चोटे आईं। कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह ने घटना के कुछ मिनटों में ही दो संदिग्धों को राउंड अप कर लिया है। संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। वहीं मनीष व रवि को अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि ये युवक जेपी ज्वैलर्स के हैं। कुछ दिन पहले एक नशेड़ी युवक ने इनकी दुकान से चोरी का प्रयास किया था।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 November 2020 07:03 PM