22 June 2021 09:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सुजानदेसर में पानी की समस्या को लेकर शुरू हुआ हंगामा मुकदमें तक पहुंच गया है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने तीन नामजद सहित 5-6 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल, सोमवार को बारिश के बाद सुजानदेसर के ब्राह्मण मोहल्ले में जल भर जाने से लोग आक्रोशित थे। इसी दौरान नगर निगम के कर्मचारी पंप लगाकर पानी निकालने मौके पर पहुंचे। यहां कुछ युवकों ने पंप लगाने नहीं दिया जिससे पानी निकालने में बाधा उत्पन्न हुई। आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों की कॉलर पकड़ी गई, बदतमीजी व हाथापाई करते हुए राजकार्य में बाधा डाली गई।
मामले में सफाई कर्मचारी जीवराज वाल्मीकि ने भगवानदास बत्रा, राहुल प्रजापत, लोकेश शर्मा सहित 5-6 अन्य पर आरोप लगाए हैं। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि कर्मचारी की रिपोर्ट पर धारा 332, 353 व एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ एससी एसटी सैल ओमप्रकाश चौधरी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि मामला सुजानदेसर के ब्राह्मण मोहल्ले से जुड़ा है। जहां बरसात का पानी इकट्ठा हो जाता है। सोमवार की बरसात के बाद निगम के कर्मचारी पंप लगाकर पानी निकालने के लिए पहुंचे थे। जिसके विरोध के दौरान यह घटना हुई।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
08 June 2020 10:48 PM