31 July 2022 04:08 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर जिंदा कारतूस मिलने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम चार बजे की बताई जा रही है। नापासर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद पांडर के अनुसार शनिवार शाम चार बजे गुसांईसर के बाजार में फायरिंग होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। यहां तेजरासर निवासी नरेंद्र कुमार के साथ मामूली मारपीट हुई थी। वहीं सड़क पर एक मैगजीन व तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस जांच में फायरिंग होने की बात अफवाह साबित हुई है।
पांडर ने बताया कि कारतूस व मैगजीन जब्त कर अज्ञात के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। नरेंद्र ने मारपीट करने वालों को जानने से इंकार किया है। उसने अब तक कोई रिपोर्ट भी नहीं दी है। संभावना है कि कारतूस व मैगजीन नरेंद्र के साथ मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों के ही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
01 January 2021 09:34 PM