25 July 2022 04:06 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दुकानदार से एक लाख रूपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस टीमों ने रंगदारी मांगने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरपुरा, नोखा निवासी राहुल पुत्र रामकुमार जाट के रूप में हुई है।
सेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र ढ़ाका ने बताया कि राजेड़ू निवासी गजानंद माहेश्वरी पुत्र रामेश्वर ने शिकायत दी थी कि उसे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने एक लाख रुपए की मांग की। पैसे ना देने पर जान से मारने की धमकी दी। एसपी योगेश यादव के निर्देश पर डीएसटी को एक्टिव किया गया। डीएसटी प्रभारी महेंद्र दत्त शर्मा मय टीम ने आरोपी को ट्रेस किया। सेरूणा, जेएनवीसी व डीएसटी ने मिलकर आरोपी को धर दबोचा।
राहुल का पूर्व का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। मामले में ट्विस्ट आने की भी संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में अभी एक और गिरफ्तारी भी हो सकती है।
RELATED ARTICLES
21 January 2024 07:01 PM