27 April 2021 07:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पूरे एक सप्ताह बाद आज कोरोना ने कुछ राहत दी है। आज सुबह आई रिपोर्ट्स में 425 पॉजिटिव थे, शाम को 319 पॉजिटिव आए। बुधवार के कुल पॉजिटिव 744 हो गए हैं। लेकिन ये 744 पॉजिटिव प्रतिशत के लिहाज से करीब 10 प्रतिशत तक कम है। 3206 सैंपलों की जांच में 744 पॉजिटिव निकले यानी 23.20 प्रतिशत लोग पॉजिटिव है। जबकि मंगलवार को 32.70 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले थे, सोमवार को 37.10 प्रतिशत लोग पॉजिटिव मिले। आंकड़ों के अनुसार पिछले करीब एक सप्ताह से पॉजिटिव आने का आंकड़ा 30 प्रतिशत से 37.10 प्रतिशत तक था। ऐसे में बुधवार का यह आंकड़ा आशा की किरण जगा रहा है। 37.10 प्रतिशत के पीक के तीसरे दिन गिरते हुए आंकड़ा 23.20 प्रतिशत पर आ गया है। अगर इसी तरह प्रतिशत गिरता रहा तो बहुत जल्द स्थितियां काबू हो जाएंगी। बशर्ते अब भी घरों में लोग बने रहे। आज के आंकड़े सख्ती का असर साबित कर रहे हैं।
बता दें कि आज की रिपोर्ट्स मिलाकर 2021 में अब तक 9322 पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 9034 पॉजिटिव अकेले अप्रेल के हैं।
RELATED ARTICLES
26 September 2026 11:39 PM
20 September 2020 08:16 PM