08 January 2025 09:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है। रोबिलों के विरोध के बाद टूरिज्म विभाग अब बैकफुट पर तो आ गया है लेकिन अब भी कलाकारों में निराशा के बादल छाए हुए हैं। अब पिछले वर्ष की भांति मिस मरवण, मिस्टर बीकाणा और ढ़ोला मरवण प्रतियोगिताएं तो होंगी। लेकिन पिछले वर्ष से शुरू हुई मिसेज बीकाणा प्रतियोगिता नहीं होगी। टूरिज्म विभाग ने मिसेज बीकाणा प्रतियोगिता गायब ही कर दी है। ऐसे में महिलाओं को आगे आने का मौका ही नहीं मिलेगा। टूरिज्म विभाग के निदेशक अनिल राठौड़ का मिस मैनेजमेंट यहीं नहीं थमता। राठौड़ ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा कंफ्यूजन भी क्रिएट कर दिया है। राठौड़ के हवाले से इंस्टाग्राम पेज़ पर स्टोरी लगाई गई है, जिसमें मिस मूमल प्रतियोगिता होने की बात भी लिखी गई है। अब टूरिज्म विभाग को कैसे समझाएं कि मिस मूमल प्रतियोगिता तो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है जो कि जैसलमेर में इंटरनेशनल मरू महोत्सव के दौरान होती है।अब कुछ देर बाद विभाग ने भूल सुधार करते हुए मिस मूमल की जगह मिस मरवण कर दिया है। हालांकि मिसेज बीकाणा प्रतियोगिता की सूचना अब भी गायब है।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 April 2025 02:36 PM