06 December 2020 01:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लिफ्ट के बहाने मोटरसाइकिल व मोबाइल छीन ले जाने का मामला सामने आया है। घटना 4 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। चौखूंटी निवासी घनश्याम सोनी के अनुसार वह रानी बाज़ार रेलवे ट्रैक के पास बैठा था। इसी दौरान उसे गंगाशहर से फोन आया कि यहां आकर पैसे ले जाओ। सोनी रवाना होने लगा तो पास खड़े दो अज्ञात लोगों ने लिफ्ट मांगी। सोनी ने लिफ्ट दे दी। रास्ते में सोनी से बाइक चलाई नहीं गई तो अज्ञात में से एक व्यक्ति ने बाइक चलाई।
सोनी के अनुसार वह जब गोगागेट सर्किल के पास स्थित श्मशान तक पहुंचे तो दोनों व्यक्तियों को उतरने को कहा, इस पर एक व्यक्ति ने सोनी के मुंह पर पंच मारा। इसके बाद सोनी को जब होश आया तो बाइक, मोबाइल व रूपए गायब थे। हालांकि सोनी पंच से बेहोश हुआ या चक्कर खाने से यह अभी जांच का विषय है।
कोटगेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। ख़बर लिखने तक सब इंस्पेक्टर संजय सिंह मय टीम मौका मुआयना करने के लिए रवाना हो रही थी। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
24 November 2023 07:11 PM