25 July 2020 12:57 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोटगेट थाना की नाबालिग मौत के बाद पॉजिटिव पाई गई है। कसाइयों की बारी स्थित खटीकों की मस्जिद निवासी तयब्बा ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली थी। तयब्बा मात्र 17 वर्ष 10 माह की थी। उसका मौत के बाद सैंपल लिया गया था, तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। थानाधिकारी धरम पूनिया ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजन भी कुछ बता नहीं रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका स्कूली छात्रा नहीं थी, यानी वह पढ़ती नहीं थी। पूनिया ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं, आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
RELATED ARTICLES
21 May 2020 09:46 AM