21 May 2021 01:10 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नमक हरामी करने वाले एसी चोरों को कोर्ट ने 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के दौरान परिवादी के अधिवक्ता विजय दीक्षित, सुनीता दीक्षित व एडवोकेट भावना ने पैरवी करते हुए आरोपियों पर पुलिस रिमांड मांगी। मामले की गंभीरता देखते हुए कोर्ट ने रिमांड मंजूर कर लिया। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शेष सामान की बरामदगी के प्रयास करेगी। बता दें कि हाल ही में प्रवीण अग्रवाल के धोबी तलाई स्थित गोदाम से एसी चोरी की वारदात उजागर हुई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अग्रवाल ने कोटगेट थाने में तीन एसी चोरी होने का मुकदमा दर्ज करवाया। बाद में स्टॉक मिलाया तो तीन नहीं पूरे 32 एसी कम थे। पुलिस ने मामले में शेरेरा निवासी मनोज जाट, गाढ़वाला निवासी सुरेश जाट, श्रवण जाट व मनेंद्र जाट को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी हरिराम ने अब तक दस एसी बरामद किए हैं।
आरोपियों ने 2020 में भी अग्रवाल के चौपड़ा कटला स्थित गोदाम से चोरी की वारदात कबूली है। इस दौरान अलग अलग समय में एसी, कूलर, फ्रिज, वाटर प्यूरीफायर आदि मिलाकर सौ से अधिक उपकरण चोरी किए गए। पुलिस अब प्रकरण की फाइल भी रिओपन कर चुकी है।
एडवोकेट विजय दीक्षित के अनुसार आरोपी प्रवीण अग्रवाल के यहां नौकरी करते थे। इसी दौरान डुप्लीकेट चाबी बनाकर लगातार वारदात करते रहे। दिसंबर 2020 तक आरोपी यहीं नौकरी कर रहे थे। अब लॉकडाउन का फायदा उठाकर फिर वारदातें कर डाली।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
15 August 2022 06:18 PM