06 April 2020 10:19 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि कर दी गई है। डॉ बीएल मीणा ने बताया कि बीस वर्षीय महिला दिल्ली से आए संदिग्धों में से है। राणीसर बास की इस महिला में कोरोना पाया गया है। बता दें कि स्टेट से आई रिपोर्ट में बीकानेर में एक मरीज़ प्लस बताते हुए कुल ग्यारह मरीज़ बताए गए। सोशल मीडिया पर जल्दबाजी में एक और पॉजिटिव की पुष्टि की जाने लगी। इसी बीच कलेक्टर कुमार पाल ने बताया कि स्टेट से आई रिपोर्ट में 1 और पॉजिटिव बताया गया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि होनी बाकी है। अब मीणा ने पुष्टि कर दी है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
14 August 2021 12:11 PM