12 December 2022 02:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीजेपी की जन आक्रोश यात्रा का आज अंतिम दिन है। चरम की ओर पहुंचते पहुंचते यात्रा ने बड़े जन समूह को जोड़ लिया है। ख़ासकर विधानसभा पूर्व की जन आक्रोश यात्रा काफी प्रभावी रही है। पूर्व के संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल बीजेपी में चर्चा बने हुए हैं। बड़ी जिम्मेदारी के बाद चर्चा में आए असवाल ने रविवार की यात्रा के बाद खुद को साबित कर दिया है। रविवार को जन आक्रोश यात्रा में जन भी भरपूर दिखे तो आक्रोश भी कम नहीं था। ख़ास बात यह रही कि बीजेपी के अलग अलग धड़े भी यात्रा में शामिल दिखे। रविवार को यात्रा रामपुरा की गली नंबर दो व नौ, तीर्थम्, हनुमान हत्था, धोबी धोरा, राज विलास कॉलोनी, मॉडर्न मार्केट, प्रेम जी पॉइंट से पवांरसर कुंआ होती हुई चौखुंटी पहुंची।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विधायक सिद्धि कुमारी, यात्रा के जिला संयोजक भगवान सिंह मेड़तिया, यात्रा के बीकानेर पूर्व क्षेत्र से संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका, महापौर सुशीला कंवर, बीजेपी महामंत्री अनिल शुक्ला, मोहन सुराणा, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास सहित भारी संख्या में आमजन शामिल हुआ।
डॉ सिद्धार्थ असवाल के अनुसार रामपुरा गली नंबर 9 में भारी भीड़ जुटी। जितेंद्र सिंह ने युवा चौपाल आयोजित की। चौपाल में संख्या बल काफी बड़ा दिखा। कीर्ति स्तंभ पर विजय सिंह स्वागत किया। यहां भी भीड़ अच्छी थी। वहीं लघु उद्योग प्रकोष्ठ के सह संयोजक एवं पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका ने अपने कार्यालय के आगे माहौल बना दिया। यहां ढ़ोल नगाड़े बजे।


RELATED ARTICLES
27 September 2026 02:38 PM
18 September 2020 12:01 AM