08 May 2021 05:07 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोविड इलाज से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी ख़बर सामने आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड मरीज़ के दाखिले की राष्ट्रीय नीति में संसोधन कर दिया है। कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिले के लिए पॉजिटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। अब पॉजिटिव रिपोर्ट के बिना भी मरीज़ को की कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा सकेगा। वहीं किसी भी मरीज को किसी भी वजह से इलाज से वंचित नहीं किया जा सकेगा।
बता दें कि अब तक कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ही कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाता था। इससे पहले बाहरी वार्डों में ही भर्ती रखते थे। ऐसे में गंभीर कोविड मरीजों को राहत मिल सकेगी। हालांकि गैर कोविड मरीज़ को इससे खतरा भी हो सकता है।

RELATED ARTICLES
13 November 2022 10:35 PM