13 August 2021 01:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। परिजनों के परिचित द्वारा मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के मामा ने बताया है कि सोहन सिंह पुत्र दर्शन सिंह मजबी सिख गुरूवार को उसके घर पर आया था। इस दौरान उसकी 12 वर्षीय 7 माह की भांजी अकेली थी। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व 450 आईपीसी तथा 3(क)/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच थानाधिकारी रमेश सर्वटा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी का परिवादी के यहां आना जाना था।
RELATED ARTICLES
12 December 2020 07:40 PM