10 April 2026 06:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर पुलिस के नये कप्तान मृदुल कच्छावा अपनी प्रकृति के अनुरूप अब एक्शन में आ चुके हैं। ज्वाइनिंग के बाद 5-6 दिन बीकानेर को समझने में लगाए लेकिन इसके बाद वे अपराधियों की बैंड बजाने के मूड में नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने एक महिला सहित चार व्यक्तियों पर ईनाम घोषित किया है। यह चारों मुक्ताप्रसाद नगर थाने में दर्ज एक मामले में वांछित है। 5 मार्च 2026 को दर्ज इस मामले में पुलिस चारों की तलाश कर रही है मगर वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
एसपी मृदुल कच्छावा ने चारों पर 2500-2500 रूपए यानी कुल दस हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है।
एसपी मृदुल ने बड़ी खाटू, नागौर हाल नेहरू कॉलोनी, महावीर गौशाला के पास, नागौर निवासी अर्जुन पुत्र कालूराम नायक, महावीर गौशाला के पास, नागौर निवासी गुनगुन पत्नी भींवाराम नायक, भींयाराम पुत्र कालूराम नायक व बज्जू निवासी लुकमान पुत्र कासम खां के रूप में हुई है।
बता दें कि बेहद कम उम्र की बच्ची के अपहरण व दुष्कर्म से जुड़ा है। इसी मामले में चारों आरोपी फरार है।
RELATED ARTICLES
25 January 2023 04:30 PM