05 February 2024 11:13 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चोर चाहे कितना भी शातिर हो, पुलिस ठान ले तो उसे पकड़ ही सकती है। मुक्ताप्रसाद पुलिस ने भी दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों की पहचान ख्वाजा कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय देवीसिंह पुत्र मूलसिंह राजपूत व बरजु, छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र निवासी 18 वर्षीय लुकमान पुत्र कासम खां के रूप में हुई है। इनमें से एक बाइक पुरानी गिन्नाणी निवासी राम प्रवेश पुत्र रामकरण सुथार की है। यह बाइक 21 जनवरी 2024 को करणी इंडस्ट्रीज फैक्ट्री एच-1-235 के बाहर से चोरी हुई थी।
पुलिस के अनुसार रामप्रवेश की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सवाई सिंह को दी गई थी। हाल ही में एसपी तेजस्वनी गौतम ने चोरों की धरपकड़ के विशेष निर्देश दिए थे। इस पर प्रशिक्षु आईपीएस आदित्य काकड़े व थानाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देशन में दो अलग अलग टीमों का गठन कर चोरों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस अब शेष चार बाइकों के मालिकों की जानकारी जुटा रही है। आरोपियों ने यह बाइकें मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र, केईएम रोड़ व जूनागढ़ के आसपास के चुराई है।
आईपीएस आदित्य काकड़े के निर्देशन में कार्रवाई करने वाली थानाधिकारी सुरेश कुमार मय टीम में उनि रेणुबाला, हैड कांस्टेबल रोहिताश भारी, हैड कांस्टेबल सवाई सिंह, कांस्टेबल संजय 1033, कांस्टेबल रविंद्र 784 व कांस्टेबल छगनलाल 1223 शामिल थे।
RELATED ARTICLES
20 June 2026 09:32 PM
12 October 2020 04:21 PM