13 November 2024 02:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नाबालिग से प्रेम करना, उसे भगा ले जाना व विवाह रचाना कानूनन अपराध है, इसके बावजूद भी अज्ञानी युवक नाबालिग से प्रेम करने का दुस्साहस कर बैठते हैं। नतीजतन, अपहरण व दुष्कर्म जैसे मामलों में जेल जाते हैं।
ऐसा ही एक मामला कोटगेट थाना क्षेत्र से भी आया है।
15 वर्षीय नाबालिग बालिका को भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के आरोप में कोटगेट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात बालिका के माता पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि हितेश नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार को हितेश को दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उसने कादरी कॉलोनी स्थित एक खंडहरनुमा मकान में बालिका के होने की बात कही। पुलिस मौके पर पहुंची तो नाबालिग मिल गई। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग के परिजनों ने आरोपी पर अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने केजी कॉम्प्लेक्स के पास रहने वाले 21 वर्षीय हितेश पुत्र दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले भी नाबालिग बालिका को कई बार सुजानदेसर स्थित ठिकाने पर ले जा चुका है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
08 February 2024 11:40 PM