25 June 2021 07:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आचार्य तुलसी की 25 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित तुलसी सुर संगम प्रतियोगिता के परिणाम आज घोषित किए गए। गुरूदेव तुलसी को समर्पित रचनाओं की इस गायन प्रतियोगिता में देशभर की 265 प्रतिभाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें से दिल्ली के सुयश बैंगाणी प्रथम, बंगाईगांव की वसुधा कोठारी द्वितीय व सिलीगुड़ी की सलोनी छाजेड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मुंबई वंदना सुराणा व बालोतरा की रीना कवाड़ सांत्वना पुरस्कार विजेता रहीं।
प्रतियोगिता प्रभारी विनोद भंसाली ने बताया कि देशभर की इन 265 प्रतिभाओं में से सर्वश्रेष्ठ पांच को चुनने के लिए बीकानेर के विद्वान संगीतज्ञों ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि यह ऑनलाइन प्रतियोगिता तीन राउंड में संपन्न हुई। प्रथम राउंड यानी ऑडिशन राउंड में 265 वीडियो आए। जिनमें से 25 का चयन सेमीफाइनल के लिए हुआ। सेमीफाइनल के मुकाबले में से 5 का चयन फाइनल के लिए हुआ। पांच फाइनलिस्ट के बीच हुए मुकाबले में से विजेताओं का चयन हुआ।
जयंत सेठिया ने बताया कि प्रथम विजेता को 11 हजार, द्वितीय को 7100 व तृतीय को 5100 रूपए के नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा। सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को 1100 सौ रूपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सभी विजेताओं को आचार्य तुलसी शान्ति प्रतिष्ठान ने बधाईयां प्रेषित की। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष महावीर रांका व महामंत्री हंसराज डागा सहित सभी न्यासियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 January 2022 11:42 AM