04 January 2022 01:05 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। तेजकरण गहलोत पर फायरिंग व तलवार अटैक मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। देर रात ख़बर लिखने तक पुलिस टीमें आरोपियों को दबोचने के प्रयास कर रही थी। 10-12 बदमाशों में से पुलिस ने चार की पहचान कर ली थी। वहीं अन्य की पहचान नहीं हो पाई। दूसरी ओर घायल तेजकरण को जयपुर रैफर कर दिया गया है। हालांकि वह गंभीर नहीं बताया जा रहा। सूत्रों के मुताबिक ऑपरेशन के लिहाज से उसे रैफर करना पड़ा।
बता दें कि पुलिस पर भारी दबाव है। 10-12 बदमाशों द्वारा किए गए इस हमले से शहर में दहशत का माहौल है। इस शर्मनाक घटना के विरोध में सैकड़ों लोगों ने घंटों जाम लगाया। टायर जलाए। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग उठी। पुलिस ने सुबह तक का समय मांगा था। मौके पर बजरंग दल संभाग संयोजक दुर्गा सिंह शेखावत व जेठानंद व्यास भी पहुंचे। सुबह नौ बजे कोटगेट से विरोध रैली का ऐलान किया गया है। अगर इससे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाती है तो रैली स्थगित हो सकती है।

बता दें कि जब तेजकरण अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल पर रेलवे स्टेडियम से अंबेडकर सर्किल की तरफ लौट रहा था, उसी समय घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया। जांघों पर गोलियां मारी गई। तलवारों से अटैक किया गया। उसे खौफनाक तरीके से मारा-पीटा गया। सभी बदमाशों के हाथों में तलवारें थीं।

अब देखना है कि सुबह तक पुलिस को सफलता मिल पाती है या नहीं।

RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
30 July 2020 11:54 PM