15 March 2021 11:09 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस व बिना नंबरी गाड़ी के साथ दो हजार का इनामी बदमाश बज्जू पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मामला बज्जू थाना क्षेत्र का है। रविवार शाम थानाधिकारी नरेश कुमार निर्वाण मय पुलिस जाब्ता 95 आरडी भारतमाला रोड़ पर नाकाबंदी कर रहा था। इसी दौरान आरडी 910 की तरफ से काले रंग की बिना नंबरी स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। शक के आधार पर चालक को रुकने का इशारा किया तो वह नाकाबंदी तोड़कर 125 आरडी जाने वाली सड़क की तरफ गाड़ी दौड़ाने लगा। नरेश कुमार मय जाब्ते ने आरोपी का करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर चक 01 सीडी तिराहे पर गाड़ी को काबू कर लिया।
आरोपी की पहचान धरनोक, पांचू निवासी 30 पांचीलाल पुत्र सोहन लाल विश्नोई(बांगड़वा) के रूप में हुई। आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 7.65 एम एम की अवैध पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस मिले। रिकॉर्ड खंगाले तो आरोपी दो हजार का इनामी बदमाश निकला। आरोपी कई प्रकरण में वांछित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
05 January 2024 10:09 PM