09 June 2020 11:32 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर शहर भाजपा में तीसरी बार महामंत्री बनें मोहन सुराणा के सम्मान कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुसवाणी प्रन्यास ने सुराणा का स्वागत अभिनन्दन किया। प्रन्यास के मंत्री लूणकरण सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम में दानमल सुराणा ने मोहन का माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनंदन किया। वहीं जेठमल सुराणा, किरण चंद, अनोपचंद, शिखरचंद, पानमल आदि ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। वहीं रतनलाल, पूनमचंद व उमेश सुराणा ने मोहन को मोमेंटो भेंट किया। इस दौरान सामाजिक बंधुओं ने कोरोना काल में सुराणा की सेवाओं की सराहना की। सुराणा के अलावा कार्यक्रम में पार्षद सुमन छाजेड़ का अभिनंदन भी किया गया। मोहन ने कहा कि वें समाज व आमजन के लिए हमेशा तैयार हैं।
RELATED ARTICLES
27 June 2020 08:54 PM