27 September 2021 02:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का बीकानेर में कोई खास असर नहीं दिखा। हालांकि आंदोलनकारियों के आग्रह पर अधिकतर दुकानदारों ने शटर डाउन किए, जो 12 बजे बाद फिर से खुल गए।
बीकानेर शहर की बात करें तो आंदोलन की शुरुआत में करीब 150-200 की संख्या रही जो अंत तक सिमट कर 50-60 ही रह गई। इस दौरान आंदोलनकारियों ने कोटगेट पर टायर जलाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने तीनों कृषि कानून वापिस लेने की मांग की। किसान नेता जेठाराम लाखू ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के लिए काले कानून हैं। पिछले दस माह से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे हैं। सात सौ किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन मोदी सरकार दंभ में डूबी चुपचाप बैठी है।
आंदोलन में संयुक्त किसान मोर्चा के साथ अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति भी दिखीं।




RELATED ARTICLES
12 August 2020 11:35 PM