24 July 2020 11:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गाढ़वाला ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। यहां की ग्राम विकास अधिकारी मंजू पंवार के खिलाफ ग्रामीणों ने लिखित आरोप लगाए थे। रामदेव नागल ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ जनहितार्थ योजनाओं का लाभ निजी व्यक्तियों को पहुंचाने, निर्माण कार्यों में घपला, बिना स्वीकृत व कार्य करवाये बिना पंचायत खाते से राशि निकालने सहित भ्रष्टाचार के आरोप थे। जिस पर जिला परिषद ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करवाई। बता दें कि जिला परिषद के आदेश अनुसार जांच में पाया गया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत स्वीकृत कार्यों में अनियमितताएं हैं तथा ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड भी पंचायत भवन में उपलब्ध नहीं है, इसलिए कमेटी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर मंजू पंवार कर निलंबित करते हुए मुख्यालय पंचायत समिति बीकानेर किया जाता है। वहीं लालमदेसर मगरा के ग्राम विकास अधिकारी रामरतन चौधरी को गाढ़वाला का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
RELATED ARTICLES
18 April 2022 08:37 PM