12 July 2020 12:28 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के साजी व्यापारियों की नींद उड़ी हुई है। वजह बीकानेर के एक साजी किंग द्वारा की गई शिकायत को बताया जा रहा है। शिकायत पर हुए एक्शन के बाद से ही सरकार को चकमा देकर अफगानिस्तान से साजी आयात करने वाले आयातकों सहित इनसे माल खरीदने वाले स्थानीय ट्रेडर भी परेशानी में आ गये हैं। शनिवार को डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने साजी व्यापारियों के यहां छापेमारी कर करीब तीन करोड़ रुपए की चोरी पकड़ी, तो वहीं एक करोड़ से अधिक की वसूली भी की। वहीं आयातकों सहित ट्रेडर्स के पास पड़े माल को सीज भी कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सरकार द्वारा पाकिस्तान से साजी के आयात पर ड्यूटी दो सौ प्रतिशत करने बाद यह साजी मंहगी पड़ने लगी। जिसका तोड़ निकालते हुए पाकिस्तान की साजी को अफगानिस्तान ऑरगिन के लेबल के साथ वाया दुबई आयातित किया जाने लगा। यह साजी यहां जब कम दामों में बेची जा रही थी, तब पाकिस्तान से आयात की गई साजी किंग को उनके विक्रय मूल्य से भी अधिक पड़ रही थी। वहीं जीएसटी आदि लगाकर बेचने पर इसका विक्रय मूल्य बहुत अधिक हो जाता था इससे किंग को नुकसान होने लगा। सूत्रों के अनुसार इसी वजह से किंग ने चालाक आयातकों के खिलाफ शिकायत कर दी थी। इन चालाक आयातकों में रानी बाज़ार, गंगाशहर, पुराने शहर सहित अन्य क्षेत्र के आठ-दस लोग शामिल हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
25 March 2020 10:21 PM