16 December 2021 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आगामी 3-4 दिन तक बीकानेर सहित प्रदेश का सामना दांत किटकिटाने वाली ठंड से होने वाले है। मौसम केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार 17 दिसंबर से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
मौसम केंद्र के राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 17 से 20 दिसंबर तक शीतलहर की चेतावनी है। इन चार दिनों के बीच अलवर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर व नागौर में शीतलहर से प्रभावित हो सकते हैं।

वहीं 18 व 19 दिसंबर के दौरान बीकानेर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर व चूरू में कहीं कहीं शीतलहर चलने के साथ पाला भी पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त 17 दिसंबर को झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर में कहीं कहीं घना कोहरा रह सकता है।
उल्लेखनीय है कि पिछले तीन चार दिनों से बर्फीली ठंड का अहसास भी हो रहा है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
21 December 2021 11:40 AM