09 November 2021 09:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। रीट नकल मामले में गंगाशहर पुलिस ने चप्पल सप्लायर को गिरफ्तार करते हुए बड़ी संख्या में चेक व मोबाइल और बरामद कर लिए हैं। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण ने बताया कि जनकपुरी दिल्ली निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र धारीवाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने ही कालेर को इलेक्ट्रॉनिक चप्पलें व अन्य नकल डिवाइस सप्लाई किए थे। आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं पूर्व में गिरफ्तार बाड़सर सांडवा हाल गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी राजूराम चौधरी के घर से 24 चेक, दो मोबाइल व एक मेटल डिटेक्टर बरामद किया गया है। बता दें कि इससे पहले सोमवार को नकल गैंग सरगना तुलछाराम कालेर के वल्लभ गार्डन स्थित मकान से 8 जोड़ी रबर चप्पल, 8 चप्पल चार्जर, 7 डिवाइस, 22 चेक, 32 मोबाइल, दो मोबाइल चार्जर, एक डिब्बा सैल, कान की मक्खी व एक वॉकी टॉकी बरामद किया गया था। ऐसे में अब तक 46 चेक बरामद हो चुके हैं। वहीं मोबाइल की संख्या भी 32 पर पहुंच गई है।
चारण ने बताया कि बुधवार को कालेर व चौधरी की रिमांड अवधि पूरी हो जाएगी। ऐसे में कालेर व चौधरी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। वहीं दिल्ली से गिरफ्तार चप्पल सप्लायर सुरेंद्र जाट को भी बुधवार को ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि रीट परीक्षा में नकल की योजना को नाकाम करने से लेकर आरोपियों की धरपकड़ में गंगाशहर पुलिस के साथ डीएसटी का विशेष सहयोग रहा।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
18 August 2022 04:43 PM