27 July 2023 05:45 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की प्राइवेट स्कूल के शिक्षक पर बेड टच का आरोप लगा है। मामला मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती स्थित जीडी सेंट स्कूल से जुड़ा है। एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार बुधवार शाम शिकायत मिलने पर पुलिस स्कूल गई थी, जहां से शिक्षक को थाने ले आई। लेकिन अभिभावक मुकदमा करवाने आए लिए तैयार नहीं हुए। अब एक अभिभावक मुकदमा करवा रहे हैं।
अभी सबकुछ स्पष्ट नहीं है। अभिभावक का कहना है कि आरोपी शिक्षक राघव नारायण ने बच्ची को ग़लत तरीके से छुआ। वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि कुछ बच्चे बच्चियों के साथ हल्की मारपीट ही की गई।
बता दें कि बुधवार शाम आरोपी शिक्षक के साथ अभिभावकों ने स्कूल परिसर में ही मारपीट की थी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM