08 August 2021 10:00 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गजनेर के 820 आरडी से जुड़े भूमि विवाद में गजनेर थाने के एएसआई पप्पूराम मीणा को एसपी बीकानेर ने 17 सीसीए का नोटिस जारी किया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार मामले में एसपी द्वारा वृताधिकारी कोलायत को जांच सौंपी गई थी। सीओ ने रिपोर्ट में एएसआई पप्पूराम द्वारा वस्तुस्थिति व तथ्यों की जांच किए बिना तथा संबंधित राजस्व व प्रशासनिक अधिकारियों से राय लिए बिना एक तरफा कार्यवाही करते हुए एक पक्ष को नोटिस जारी कर कार्य बंद करवा दिया। इस मामले में अब अग्रिम जांच एएसपी ग्रामीण सुनील कुमार करेंगे।
बता दें कि मामले में पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने 9 अगस्त सुबह 10 बजे गजनेर थाने का घेराव करने की घोषणा कर रखी थी। इसी के बाद से पुलिस पर दबाव बनने लगा।
भाटी के समर्थकों नोटिस जारी होने के साथ ही सोशल मीडिया पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इसी भाटी के संघर्ष की जीत बताया जा रहा है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
31 January 2021 09:01 PM