05 May 2022 03:37 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में अपराधियों का साहस बढ़ता ही जा रहा है। फायरिंग के बाद अब लूट की वारदात सामने आई है। घटना कुछ देर पहले जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई बताते हैं। थानाधिकारी महावीर प्रसाद विश्नोई ने बताया कि निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात हुई है। एजेंट ने दी रिपोर्ट के अनुसार वह नापासर से कलेक्शन लेकर बाइक पर बीकानेर लौट रहा था। इसी दौरान गाढ़वाला से पहले बोलेरो में आए बदमाशों ने उसके साथ लूट की वारदात की। परिवादी के अनुसार उसकी बैग में करीब तीन लाख रूपए थे। सूचना पर थानाधिकारी सहित एएसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे। चारों तरफ नाकाबंदी करवाई गई। हालांकि थानाधिकारी का कहना है कि अभी तक घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। आरोपियों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
उल्लेखनीय है कि देर रात 2-3 बजे नयाशहर थाना क्षेत्र की सर्वोदय बस्ती में फायरिंग की घटना हुई थी।
RELATED ARTICLES
15 October 2026 02:33 PM
28 December 2021 09:22 PM