29 October 2023 12:10 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर संभाग से इस वक्त की दुखद ख़बर सामने आ रही है। भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो व्यक्ति गंभीर घायल हैं। घटना हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर गांव की है।
थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि ट्रेलर व कार में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। कार में सवार नौ में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को पीबीएम रेफर किया गया है। सभी मृतक नौरंगदेसर के ही बताए जा रहे हैं। मौके पर हनुमानगढ़ एसपी राजीव पचार भी पहुंचे। मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
23 September 2021 11:07 PM