05 July 2022 11:08 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान एकाउंटेंट्स एसोसिएशन की बीकानेर शाखा के जिलाध्यक्ष व प्रांतीय प्रतिनिधि चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। चुनाव को लेकर लेखाकर्मियों में भारी उत्साह देखा गया। कुल 363 लेखाकर्मियों में से 340 ने अपने मत का प्रयोग किया।
निर्वाचन अधिकारी राकेश गुप्ता के अनुसार जिलाध्यक्ष के पद के लिए चुनाव मैदान में उतरे मुकेश जोशी ने विजय प्राप्त की। जोशी को कुल 170 मत मिले एवं उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भंवर प्रजापत को 21 मतों के अंतर से हराया। रणजीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें 11 मत प्राप्त हुए।
निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने प्राप्त मतों के अनुसार निम्नांकित को प्रांतीय प्रतिनिधि घोषित किया जिसमे अशोक कुमार माली, जगदीश सारस्वत, भंवर चौधरी, मोतीराम, मनीष मेघवाल, श्रीलाल भाटी, गमेश कलवानी, दयानिधि तिवारी व भंवर प्रजापत शामिल है।
RELATED ARTICLES
04 June 2021 02:46 PM