11 June 2020 07:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोनाकाल का सबसे बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है जहां तीन युवकों ने क्वॉरन्टाइन सेंटर के पानी के टैंक में जहर मिलाया। लुधियाना के बस्ती जोधेवाल थानाधिकारी अर्शप्रीत ने बताया कि क्वॉरन्टाइन सेंटर एक क्वॉर्टर में सब इंस्पेक्टर व उनके दो गनमैन रह रहे थे, जिनकी हत्या के इरादे से आरोपियों ने पानी के टैंकर में जहर मिलाया। अर्शप्रीत के अनुसार बनिया उर्फ नीतिका व दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। नीतिका ने खुद को किन्नर बताते हुए धमकी भी दी थी, लेकिन अंततः पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल में पता चला कि नीतिका लड़का है व गुमराह करने के लिए खुद को कभी किन्नर तो कभी लड़की बताती है। इसकी पूरी फैमिली का बड़ा क्रिमिनल रिकॉर्ड है, वहीं एक भाई जेल में हैं। पुलिस ने पहले एक लड़की के अपहरण मामले में लड़की को छुड़ाते हुए इसके भाई को गिरफ्तार किया था, इसी बात का बदला लेने के लिए इन्होंने टैंकर में जहर मिला दिया। वहीं क्वॉरन्टाइन सेंटर के पास के जिस क्वॉर्टर में ये आरोपी रह रहे थे वह भी इन्होंने कब्जा कर रखा है। बताया जा रहा है कि आरोपी के भाई, पिता, दो मां सहित सभी परिजन क्रिमिनल हैं। ये सब लूट, अपहरण सहित ड्रग्स आदि अपराधों से जुड़े हैं।
RELATED ARTICLES
26 October 2026 03:06 PM
27 May 2020 11:49 AM