06 May 2021 10:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पैरोल से फरार बीकानेर जेल का कैदी पुलिस को सीकर जेल में मिला है। आरोपी सीकर निवासी 25 वर्षीय दीपक शर्मा उर्फ पटेल पुत्र ओमप्रकाश बीकानेर के केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास काट रहा है। 2 जुलाई 2020 को वह पैरोल पर बाहर गया। पैरोल का समय पूरा हो जाने पर भी जब वह जेल नहीं लौटा तो 22 जुलाई को केंद्रीय कारागृह की तरफ से बीछवाल थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। अब पता चला कि आरोपी ने पैरोल पर बाहर जाने के बाद लूट की वारदात कर दी थी। वारदात किसी अन्य बदमाश के साथ मिलकर की। इसी मामले में कुछ दिन की फरारी के बाद वह सीकर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीकर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश जेसी करवा दिया। बीछवाल पुलिस उसे प्रॉडक्शन वारंट पर बीकानेर लेकर आई है।
थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि मामले की जांच हैड कांस्टेबल रेवंतराम को दी गई थी।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
22 March 2020 12:28 PM