28 September 2021 05:21 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पुलिस कांस्टेबल से दोस्त के ढ़ाबे पर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। हल्दीराम प्याऊ के समीप स्थित कॉलोनी में रहने वाला कांस्टेबल गोविंद सिंह घर के पास स्थित ढ़ाबे में चिकन खाने गया था। साथ में अपने पुत्र को भी ले गया। यहां पर रसोईयों से बातचीत हो गई। गहमागहमी में रसोईयों ने मारपीट कर ली। थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार ढ़ाबा कांस्टेबल के मित्र प्रदीप सुथार का है। मामला बिगड़ने लगा तो कांस्टेबल ने प्रदीप को फोन कर बुलाया। प्रदीप के आने में देर हुई तो उसे थप्पड़ जड़ने की बात भी सामने आ रही है। घटना में कांस्टेबल के मामूली चोटें आईं व एक पैर फ्रैक्चर हो गया। रात को ही पुलिस ने प्रदीप सहित पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया था।
गोविंद सिंह को पीबीएम में भर्ती करवाकर इलाज करवाया गया। कांस्टेबल का बेटा शिव सुरक्षित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
14 May 2020 02:03 PM