04 February 2022 04:58 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शनिवार को बीकानेर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों की बत्ती तीन घंटे तक गुल रहेगी। बीकेईएसएल के सहायक अभियंता के अनुसार कटौती का समय शनिवार सुबह 8 से 11 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान बंगलानगर, पूगल रोड़, सब्जी मंडी, गंगाशहर, हरिजन मोहल्ला, पाबू चौक, शिवाबस्ती, विष्णु धर्म कांटे के पास बिजली आपूर्ति बाधित हो जाएगी। बता दें कि विद्युत उपकरणों के आवश्यक रख रखाव के उद्देश्य से यह बिजली कटौती रखी गई है। ऐसे में इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को सुबह आठ बजे से पहले ही मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग, कपड़े प्रेस सहित बिजली से जुड़े समस्त आवश्यक काम निपटा लेने चाहिए
RELATED ARTICLES
02 August 2020 01:20 PM