31 January 2023 08:49 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर नयाशहर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। सोमवार दोपहर हुई डेढ़ लाख की लूट मामले में पुलिस ने संदिग्धों को डिटेन किया है। सीओ सिटी दीपचंद सहारण के अनुसार टीम ने दो संदिग्ध युवकों को डिटेन किया है। उन्हें जोधपुर से बीकानेर लाया जा रहा है।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डिटेन किए युवक ही लुटेरे है। पुलिस पूछताछ के बाद पुष्टि कर पाएगी।
उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर से सोमवार दोपहर तक लुटेरों ने तीन वारदातें की। हालांकि सदर व कोटगेट थाना क्षेत्र की वारदातें सफल नहीं हो पाई। तीसरी वारदात नयाशहर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के कर्मचारी के साथ हुई। तीनों वारदातों में समानता यह रही कि हर वारदात को अंजाम देने वाले दो युवक थे। सभी वारदातों में मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया। ऐसे में आशंका यह भी है कि तीनों वारदातें दो युवकों ने ही की हो।
RELATED ARTICLES
17 February 2021 04:40 PM