19 September 2020 03:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नयाशहर थाना इलाके के डाकघर से साढ़े तीन लाख रूपए लूट की वारदात हुई है। घटना करीब 11 बजे की है। डाकघर की तिजोरी में से दो नौजवान लुटेरों ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक आरोपी के पास पिस्टल थी। आरोपी ने एक फायर भी किया जो सामने की दीवार पर लगा। लुटेरे सरेआम साढ़े तीन लाख रूपए लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। घटना के बाद से ही पूरे शहर में नाकाबंदी है, वहीं पुलिस टीमें संदिग्ध इलाकों में दबिश दे रही है। डाक कार्मिकों के बताए हुलिए के आधार पर अभय कमांड के सीसीटीवी से संदिग्धों के फुटेज निकाले गए।
.jpeg)
फुटेज में बाइक चालक के हाफ पैंट व लाल शर्ट पहनी दिख रही है, वहीं पीछे बैठे युवक के काली पेंट व चॉकलेटी शर्ट पहना दिख रहा है। आरोपियों की अनुमानित उम्र 30-35 वर्ष है। वहीं लाल रंग की बाइक के आगे नंबर प्लेट नहीं है।
.jpeg)
.jpeg)
बता दें कि नयाशहर थाना इलाके के जस्सूसर गेट क्षेत्र पर फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी चपेट में आए मासूम बालक पंकज आचार्य की मौत हो गई थी। नयाशहर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराध पुलिस की नयाशहर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं।
RELATED ARTICLES
29 October 2026 10:28 PM
25 August 2020 12:03 AM