26 January 2022 12:31 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के औद्योगिक इतिहास व विकास पर बनी डॉक्यूमेंट्री इन दिनों व्यापारिक गलियारों में चर्चा बन रही है। यह फिल्म हाल ही में रिको द्वारा बनवाई गई थी। गोल्डन सेंड प्रॉडक्शन के हिमांशु व्यास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सूचना एवं प्रसारण विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य ने आवाज दी है। जिला उद्योग केंद्र की जीएम मंजू नैण गोदारा की देखरेख में बनी इस फिल्म को रिको द्वारा इन्वेस्ट बीकानेर समिट के तहत बनवाया गया।
इस फिल्म में रसगुल्ला, भुजिया, पापड़ व ऊन से शुरू हुई बीकानेर की औद्योगिक यात्रा के सिरेमिक, जिप्सम, पोटाश व सोलर के क्षेत्र में ऊंचे मुकाम पर पहुंचने का रोचक वर्णन मिलता है। यह फिल्म वह सबकुछ बताती है जिस तथ्य को जानकार एक बीकानेरी गर्व कर सकता है। कैसे बीकानेरी रसगुल्ले व भुजिया ने जग जीता तो कैसे एशिया की सबसे बेहतर व बड़ी ऊन मंडी के रूप में बीकानेर ने पहचान बनाई, कैसे सिरेमिक इंडस्ट्रीज में मजबूत बीकानेर अब सौर ऊर्जा के मामले में भी नंबर वन का टैग हासिल कर चुका है। यह भी तथ्य यही फिल्म बताती है कि बीकानेर में मिल चुके पोटाश के भंडार किस तरह से बीकानेर के औद्योगिक विकास में चार चांद लगाने वाले हैं।
बता दें कि इस फिल्म में हाल ही में इन्वेस्ट बीकानेर कार्यक्रम के तहत हुए 15 हजार करोड़ के एम ओ यू का जिक्र भी है तो फूड पार्क, अम्यूजमेंट पार्क से लेकर विभिन्न औद्योगिक उपलब्धियों का वर्णन भी है। हम आपके साथ यह बेहतरीन डॉक्यूमेंट्री साझा कर रहे हैं, आप अपनी प्रतिक्रिया भी कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
12 August 2020 03:15 PM