19 November 2021 09:26 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मार्बल व्यापारी अशोक पारीक पुत्र अक्षय चंद के साथ लाखों की लूट मामले में पुलिस को तीसरे ही दिन सफलता मिल गई है। पुलिस ने तीन बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया है। कोटगेट थानाधिकारी मनोज माचरा ने बताया कि लूट के इस मामले में हरियाणा हाल गंगाशहर चौधरी कॉलोनी निवासी विक्रम मीणा, चौपड़ा कटला निवासी शनि उर्फ अश्विनी सांखला व रानी बाज़ार औद्योगिक क्षेत्र रोड़ नंबर नौ निवासी सुरेंद्र विश्नोई को दबोच लिया गया है। लूट की स्कूटी व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। वहीं सवा दो लाख रूपए की नकदी अभी बरामद नहीं हुई है। आरोपी शनि के खिलाफ पूर्व में चोरी के तीन मुकदमें हैं। वहीं सुरेंद्र के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है।
बता दें कि 16 नवंबर की रात 69 वर्षीय अशोक पारीक अपना मार्बल शोरूम बंद कर सादुल कॉलोनी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चौपड़ा कटला स्थित पुलिस चौकी के सामने वाली सड़क पर मोटरसाइकिल पर आए बदमाशों ने शर्मा पर रॉड से हमला किया। शर्मा के हाथ के चोट लगी, वे नीचे गिर गए। एक बदमाश स्कूली ले भागा, वहीं अन्य मोटरसाइकिल में भागे। स्कूटी में सवा दो लाख रूपए से भरा बैग था। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाएगी, उसके बाद उन्हें बेपर्दा किया जाएगा। मामले में पूछताछ जारी है।

उल्लेखनीय है कि कार्रवाई थानाधिकारी मनोज माचरा, कोतवाली थानाधिकारी नवनीत सिंह, एएसआई ताराचंद मीणा मय टीम ने की।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM