17 February 2021 11:11 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पति के मित्र द्वारा घिनौना काम करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला नयाशहर थाना क्षेत्र का है। सब इंस्पेक्टर पिंकी गंगवाल ने बताया कि 35 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात होने की रिपोर्ट मिली है। पीड़िता ने बताया है कि 4 फरवरी की शाम 6 बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति का मित्र सामुदायिक भवन मुक्ताप्रसाद निवासी महेंद्र सिंह घर पर आया। आरोपी भूखे भेड़िए की तरह उस पर टूट पड़ा। पीड़िता ने स्वयं को बचाने की खूब कोशिश की लेकिन वह हार गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले की जांच उनि पिंकी गंगवाल कर रही हैं।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
19 December 2023 11:16 PM