30 March 2020 09:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना को लेकर बीती रात से चली आ रही चिंता समाप्त हो गई है। किसमीदेसर की युवती सहित सभी अठारह रिपोर्ट्स नेगेटिव आ गई है यानी किसी को भी कोरोना नहीं है। सीएमएचओ डॉ बीएल विशेष चिन्तित थे। रिपोर्ट के इंतज़ार में बैठे मीणा ने खाना तक नहीं खाया। बताया जा रहा कि मीणा ने कहा रिपोर्ट नेगेटिव आ जाए, तब ही खाना हलक से उतरेगा। बीकानेर अब तक कोरोना के संक्रमण से बचा हुआ है। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि बीकानेर सुरक्षित रहे। चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग से लेकर सामाजिक कार्यकर्ता तारीफे काबिल कार्य कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
14 January 2021 10:38 AM