04 May 2020 12:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। आधीरात को कोरोना की रिपोर्ट ने बीकानेर की रंगत खराब कर दी, तो वहीं राजस्थान का आंकड़ा भी 3009 पर पहुंचना चिंताजनक है। राज्यभर में अब तक 75 मृत्यु हो चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सिर्फ दो जिलों के आंकड़े 56.82 प्रतिशत है। जयपुर में 1005 व जोधपुर में 705 मरीज़ अब तक सामने आ चुके है। वहीं कुल मृत्यु में से 58.66 प्रतिशत यानी 44 मृत्यु अकेले जयपुर में हुई। बीकानेर की बात करें तो यहां आंकड़ा अब 38 पर पहुंच चुका है। बीकानेर संभाग व आस-पास के जिलों में सिर्फ श्रीगंगानगर ही कोरोना से बचा हुआ है। बता दें कि राज्य के 29 जिलों में अब तक कोरोना फैल चुका है।
RELATED ARTICLES
22 October 2022 05:59 PM