31 December 2023 10:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नये साल पर सेरूणा थाना क्षेत्र के देराजसर में हुए महेंद्र जाट हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने पांचवें आरोपी को डिटेन कर लिया है। नये साल की शुरुआत पर इस पूरे हत्याकांड के पीछे के घिनौने सच को सबके सामने रख दिया जाएगा। बता दें कि सेरूणा थाना क्षेत्र की हिस्ट्री भी इसी मर्डर केस की तरह रही है। यहां पहले भी ऐसे ही घिनौने कारणों की वजह मर्डर हुए हैं। अबकी बार फिर हिस्ट्री रिपीट हो गई है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस ने मामले में राजीव नगर, करमीसर रोड़ निवासी 22 वर्षीय महेंद्र नाथ पुत्र दुल्ल नाथ सहित गजनेर रोड़ चुंगी चौकी निवासी सलमान पुत्र साकिर अली, तेजरासर निवासी 19 वर्षीय अशोक जाखड़ पुत्र शिवरतन व राजलदेसर, चुरू निवासी 19 वर्षीय देवेंद्र उर्फ बंटी पुत्र मोतीसिंह शेखावत को गिरफ्तार कर चुकी है। इन चारों में मुख्य आरोपी महेंद्र नाथ बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पांचवें आरोपी व महेंद्र नाथ ने संयुक्त रूप से हत्या की योजना बनाई थी। हत्या का उद्देश्य महेंद्र को रास्ते से हटाना था।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
25 May 2020 03:02 PM