01 January 2021 11:48 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में शराब के पैसे की बात को लेकर एक युवक ने दूसरे को चाकू मार दिया। घटना हैड पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित मोहता मेडिकल के आगे की बताई जा रही है। बबलू शेख नाम के युवक ने चंद्रशेखर नाम के युवक से शराब के लिए पैसे मांगे। जब पैसे नहीं दिए तो शेख ने चंद्र शेखर के पीछे चाकू घोंप दिया। घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी पट्टी कर दी गई। आनन फानन में कोटगेट पुलिस के एएसआई ताराचंद मय जाब्ते पीबीएम पहुंचे। युवक से पूछताछ की तो पता चला कि घटनास्थल सदर थाना क्षेत्र में आता है। घायल युवक ने पुलिस को मौका भी दिखा दिया है। गनीमत रही कि चाकू अधिक अंदर नहीं गया था।
पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर जूनागढ़ के पास होटल करता था, जहां शेख आता था। आज वह अपने भाई को लेने के लिए ताजियों की चौकी से जूनागढ़ की ओर निकला था। बीच में यह घटना हो गई। ख़बर लिखने तक पुलिस घटनास्थल पर थी।
RELATED ARTICLES
24 December 2023 05:01 PM