05 April 2020 07:59 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। 5 अप्रेल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए देशभर में अंधेरा होगा, लेकिन दीयों व टोर्च की टिमटिमाती रोशनी से दीपावली जैसा दृश्य दिखेगा। कांग्रेस के कई नेताओं ने दीपक जलाने की अपील भी की है। इस बीच एक नई बात चल पड़ी है। 6 अप्रेल को बीजेपी का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश की यूनिटी को लेकर घोषित इस अभियान पर राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है। ऐसा भी माना जा रहा है कि दीपक जलाने के लिए पांच अप्रेल का चयन बहुत सोच-समझ कर किया गया है। बीकानेर कांग्रेस के एक बड़े घराने ने तो इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील तक कर दी है।

RELATED ARTICLES
30 June 2020 08:57 PM