12 October 2022 10:29 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। देवी रूपा फोटो कॉन्टेस्ट सीजन-2 का वोटिंग टाइम आज रात समाप्त होने वाला है। ख़बरमंडी न्यूज़ द्वारा आयोजित इस कॉन्टेस्ट में राजस्थान के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश, पंजाब, बंगाल, गुजरात, कर्नाटक व महाराष्ट्र ने भी उत्साह दिखाया। इन सब राज्यों के निवासियों ने भी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया है।
बता दें कि कॉन्टेस्ट दो वर्गों में आयोजित हुआ है। प्रथम वर्ग 15 वर्ष तक की उम्र की बच्चियों के लिए रखा गया। इस वर्ग के प्रतिभागियों के देवी रूप फोटो ख़बरमंडी के फेसबुक पेज़ KhabarMandi News पर अपलोड किए गए हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में 15+ से 35 वर्ष तक की बच्चियों, युवतियों व महिलाओं ने हिस्सा लिया है। इनके फोटो ख़बरमंडी न्यूज़ के इंस्टाग्राम पेज़ khabarmandi.news पर अपलोड किए गए हैं। वोटिंग के लिए तीन दिन का समय दिया गया था। आज यानी 12 अक्टूबर वोटिंग का तीसरा व अंतिम दिन है। आप आज रात 1 बजे तक वोटिंग कर सकेंगे। वोटिंग से तात्पर्य आप द्वारा किए गए लाइक अथवा लव से है। वोटिंग टाइम खत्म होते ही हम स्क्रीनशॉट लेकर परिणाम सुरक्षित कर लेंगे। इसके बाद आए लाइक कॉन्टेस्ट में काउंट नहीं किए जाएंगे। ध्यान रहे कि फेक लाइक्स भी परिणाम के वक्त माइनस किए जा सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि दोनों वर्गों के टॉप टेन प्रतिभागियों को देवी रूपा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं दोनों ग्रुपों के टॉप टेन में प्रथम तीन रहे प्रतिभागियों को अवॉर्ड के साथ 1100 रूपए नकद भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। अगर आपने अब तक वोट नहीं किया है तो अपने पसंदीदा प्रतिभागियों को वोट जरूर करें।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
28 January 2022 05:10 PM