03 June 2024 05:40 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। टुल्लू पंप मोटर से दूसरों के हक का पानी भी लूट लेने वाले लोगों की बेचैनी अब बढ़ने वाली है। वहीं इनसे पीड़ित आमजन को राहत मिलने वाली है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए पानी सप्लाई के समय संबंधित क्षेत्र में बिजली कटौती करने के निर्देश दिए हैं। अब जब भी सप्लाई का पानी आएगा तब बत्ती गुल हो जाएगी। इससे गर्मी तो जरूर लगेगी लेकिन पानी की किल्लत के समय और अधिक परेशान नहीं होना पड़ेगा।
बता दें कि बीकानेर की गली गली में सप्लाई का पानी खींचने के लिए टुल्लू मोटर पंप का इस्तेमाल किया जाता है। इससे मोटर लगाने वाले घर में तो भरपूर पानी आ जाता है लेकिन जो पंप नहीं लगाते उन्हें पानी की कमी से परेशान होना पड़ता है। बिजली कटौती होने से ऐसे लोग टुल्लू मोटर नहीं चला पाएंगे।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि इस संबंध में बिजली कंपनी को शेड्यूल अनुसार बिजली कटौती करने हेतु पत्र लिखा गया है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
02 September 2021 06:21 PM