10 May 2025 04:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर नरेश गेरा का निधन हो गया है। श्रीगंगानगर निवासी नरेश गेरा पैंक्रियाटाइटिस नाम की बीमारी से पीड़ित थे। हाल ही में उनका पथरी का ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद पैक्रियाटाइटिस की वजह से इंफेक्शन हो गया। उन्हें जयपुर ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया।
53 वर्षीय नरेश गेरा वर्तमान में हनुमान एसीबी चौकी में बतौर डीवाईएसपी सेवाएं दे रहे थे, हालांकि वह पुलिस निरीक्षक भी थे मगर एसीबी में उन्हें डीवाईएसपी का चार्ज दिया हुआ था। उससे पहले वे बीकानेर के नाल पुलिस थाने के थाना प्रभारी रहे। सब इंस्पेक्टर रहने के दौरान वे नापासर थानाधिकारी भी रहे। उनकी अधिकतर नौकरी हनुमानगढ़ में रही। बताया जा रहा है कि गेरा अपने पीछे पत्नी और एक पुत्री को छोड़ गए। उनकी पुत्री पेशे से डॉक्टर है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
01 August 2020 08:58 PM