29 November 2020 10:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अगर आपके पास चौपहिया वाहन है तो आपके लिए यह ख़बर बेहद काम की है। दरअसल, नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने जनवरी से कैश लेन-देन बंद करने की घोषणा की है। इसीलिए टोल प्लाजा अब नकदी लेन देन बंद कर रहा है। टोल प्लाजा से वाहन अब फास्टैग लेन से ही निकलेंगे। जिन वाहनों में फास्टैग नहीं लगा होगा उन्हें टोल प्लाजा पर मुश्किलों का सामना करना होगा। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर अब पूरी तरह फास्टैग लागू हो जाएगा। ऐसे में टोल प्लाजा की सौ प्रतिशत लेन फास्टैग होगी। बता दें कि अभी अस्सी प्रतिशत तक फास्टैग का उपयोग हो रहा है।
अगर आपके चौपहिया वाहन में अब तक फास्टैग नहीं लगा है तो जल्द लगवा लीजिए। एन एच ए आई ने भी 31 दिसंबर से पहले फास्टैग लगाने की बात कही है।
RELATED ARTICLES
31 October 2020 04:43 PM