29 September 2020 05:53 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हल्दीराम हार्ट अस्पताल के नशे में धुत्त ईसीजी टैक्नीशियन द्वारा मरीज़ के पुत्र के हाथ तोड़ देने का मामला सामने आया है। आज अलसुबह इस अस्पताल में भर्ती नत्थूसर गेट क्षेत्र निवासी गोपाल किराडू सीरियस हो गये। जब कोई देखभाल करने नहीं आया तो गोपाल के पुत्र ऋषिराज उन्हें नीचे के फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में ले गए।
यहां ईसीजी टैक्नीशियन बालदास मौजूद था। ऋषिराज ने सारी स्थिति बताई तो आरोपी बालदास उन्हें वार्ड में ले गया। वार्ड में अंधेरा था, वहीं बालदास के मुंह से शराब की बू आ रही थी। ऐसे में ऋषिराज ने कहा कि वो अब नर्सिंग स्टाफ को ढूंढ़कर मिल लेंगे।
लेकिन बालदास नर्सिंग स्टाफ से मिलाने की बात पर गाली गलौच करने लगा। गहमागहमी में आरोपी ने गार्ड के डंडे से ऋषिराज पर तीन चार वार किए। घटना में ऋषिराज के लेफ्ट हैंड की हड्डी तीन जगह से टूट गई। वहीं गोपाल किराडू की भी मृत्यु हो गई। पीड़ित ने सदर थाने में परिवाद दिया है। उल्लेखनीय है कि मरीज़ परिजनों के साथ पीबीएम में इस तरह की घटनाएं पहले भी हुईं हैं। अपनों के बीमार होने से दुखी परिजनों से अच्छा व्यवहार कर राहत देने की जगह इस तरह का दुर्व्यवहार अब पीबीएम में आम बात हो चुका है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
09 August 2021 09:18 PM