05 August 2026 05:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के लूणकरणसर में हिरण शिकार का मामला सामने आया है। लूणकरणसर के बालाजी नगर के सामने हाइवे के किनारे हिरण मृत मिला। लोगों ने चार शिकारियों को देखा बताते हैं। पीछा कर एक घर में दबिश दी तो वहां हिरण के तीन सींग व दो तीन बड़े छुर्रे व चाकू मिले। शिकारी मौके से फरार हो गए। टाईगर फोर्स के राकेश मुंड के अनुसार हिरण के शरीर पर चाकुओं के निशान हैं। मामला शिकार का ही है।
घटना से नाराज़ युवा मौके पर ही धरना लगाकर बैठ गये। सभी युवा हिरण का शव लेकर धरने पर बैठे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
मांग ना मानने पर असंतुष्ट युवा बीकानेर के लिए निकल पड़े। ख़बर लिखे जाने तक युवा आंदोलनकारी बीकानेर के लिए रवाना हो चुके हैं। इसमें टाइगर फोर्स के कार्यकर्ता भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी युवा हिरण का शव साथ लेकर ही बीकानेर पहुंचेंगे।
बता दें कि हिरण एक बेहद खूबसूरत जानवर है। यह प्रकृति के लिए भी अनुकूल है। मगर कुछ मांसाहारी इतने खूबसूरत और मासूम जानवर को मारकर खा जाते हैं। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
02 March 2020 10:13 AM